मासिक हिन्दी सिंह राशिफल
सामान्य
मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, इस महीने सूर्य ग्रह आपके भाग्य तथा कर्म भाव में रहेंगे। इन दोनों ही स्थितियों को अनुकूल माना जाएगा। हालांकि, महीने के पहले भाग में सूर्य देव उच्च और दूसरे पक्ष में दशम भाव में रहेंगे। ऐसे में, आपको अच्छे परिणाम देंगे। मंगल देव महीने की शुरुआत में आपके आठवें भाव में रहेंगे जो अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। वहीं, 11 मई के बाद मंगल आपके भाग्य भाव में आ जाएगा, जो तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति कही जाएगी। हालांकि, भाग्य भाव में भी मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अपनी राशि में होने के कारण मंगल सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। इस तरह, 11 मई से पहले मंगल कमजोर और इसके बाद औसत परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बुध ग्रह 15 मई तक आपके भाग्य भाव में रहेंगे और यह अच्छी स्थिति नहीं मानी जाएगी। लेकिन 15 मई से 29 मई के बीच बुध ग्रह आपके दशम भाव में रहेंगे, जो एक अच्छी स्थिति है। 29 मई के बाद बुध की लाभ भाव में उपस्थिति भी शुभ कही जाएगी। इस तरह से महीने के पहले हिस्से में बुध ग्रह औसत या औसत से कमजोर और महीने के दूसरे हिस्से में आपको शुभ फल प्रदान कर सकते हैं।
बृहस्पति देव आपके लाभ भाव में और अपने ही नक्षत्र में रहेंगे। इसे एक अनुकूल स्थिति कहा जाएगा। ऐसे में, बृहस्पति देव आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। शुक्र ग्रह 14 मई तक दशम भाव में रहेंगे। वैसे तो दशम भाव में शुक्र के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन अपनी राशि में होने के कारण शुक्र सामान्य तौर पर आपको काफ़ी हद तक बेहतर परिणाम दे सकते हैं। वहीं, 14 मई के बाद शुक्र आपको और भी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। इस प्रकार, शुक्र से आप काफी हद तक अनुकूल परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। वहीं, शनि ग्रह और राहु-केतु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। हालांकि, अन्य ग्रह आपको शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। इस तरह, यह महीना औसत से बेहतर रहेगा, लेकिन फिर भी आपको कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
कार्यक्षेत्र
करियर की बात करें तो, आपके कर्म भाव के स्वामी शुक्र इस महीने दशम और एकादश भाव में गोचर करेंगे। सामान्य तौर पर शुक्र के लिए यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। हालांकि, दशम भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, शुक्र के अपनी राशि में होने के कारण अर्थात दशमेश का दशम भाव में होना अच्छा माना जाएगा। अतः कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में शुक्र 14 मई से पहले और बाद में अच्छे परिणाम देते रहेंगे। बात करें व्यापार की, तो सप्तमेश शनि की स्थिति और सप्तम में राहु की स्थिति को देखते हुए बहुत सूझबूझ के साथ कार्यों में आगे बढ़ना होगा। किसी नए काम को लेकर कोई नया प्रयोग उचित नहीं रहेगा। ऐसा करके आप नुकसान उठाने से बच सकेंगे।
व्यापार का कारक ग्रह बुध इस बात का संकेत कर रहा है कि महीने के पहले हिस्से की तुलना में महीने का दूसरा हिस्सा व्यापार के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को यह महीना मिले-जुले परिणाम देता रहेगा। लगातार मेहनत करने की स्थिति में नौकरी में जो जैसा चल रहा है वैसा चलता रहेगा। शुक्र की अनुकूल स्थिति प्रमोशन इत्यादि के रास्ते भी खोलेगी। व्यापार और नौकरी दोनों में इस महीने आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन, छोटी-मोटी अड़चने आ सकती हैं, फिर भी आपको सफलता मिल जाएगी।
आर्थिक
आर्थिक जीवन को देखें तो, लाभ भाव के स्वामी बुध 15 मई तक सामान्य और इसके बाद मज़बूत स्थिति में होंगे। इनकी स्थिति इस बात की तरफ संकेत करती है कि महीने के पहले पक्ष में धन कमाने के मार्ग में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा आपको अच्छी आमदनी करवा सकता है। धन के कारक बृहस्पति की स्थिति भी अनुकूल रहेगी। अत: यहां से भी आपकी मेहनत के अनुरूप अच्छी आमदनी होने की संभावना है। साथ ही, आपके लिए धन भाव और लाभ भाव के स्वामी बुध ग्रह ही हैं, इसलिए इन दोनों मामलों में परिणाम एक जैसे रहेंगे। सरल शब्दों में कहें तो, महीने के पहले हिस्से की तुलना में दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा रहेगा। हालांकि, बुध देव पूरे महीने ही आर्थिक जीवन में काफ़ी हद तक बेहतर परिणाम देंगे।
धन के कारक ग्रह बृहस्पति का गोचर भी इस महीने पूरी तरह से आपके सपोर्ट में रहेगा। ग्रहों की यह स्थिति आपको आर्थिक जीवन में कोई परेशानी नहीं आने देंगी। हालांकि, शनि ग्रह की दृष्टि दूसरे भाव पर लगातार बनी हुई होगी जो धन संचय में कुछ समस्याएं दे सकती हैं। लेकिन अच्छी आय आर्थिक परेशानियों से बचाने का काम करेगी। मई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, आय की दृष्टि से मई का महीना काफी हद तक अनुकूल और बचत की दृष्टि से यह महीना औसत रहेगा।